खरसावां में 8 करोड़ की जलापूर्ति योजना अधूरी,
वर्ष 2023 में पूर्ण करना था, डेटलाइन के 36 माह बाद अधूरा,
पानी की आस में 18 मोहल्लों के 1726 परिवार,
kharsawan
जल जीवन मिशन के तहत खरसावां प्रखंड के ग्रामीण परिवारों को नल से जल मुहैया कराने की योजना आज भी अधूरा है। ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत खरसावां प्रखंड के अंतर्गत खरसावां, कदमडीहा राजस्व ग्रामों को चिन्हित कर 8 करोड की लागत से ग्रामीण जलापूर्ति योजना चल रहा है। इसके तहत 1726 घरों में पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुचाना है। वर्ष 2023 को इस योजना को पूर्ण करना था। लेकिन वर्ष 2025 में भी अधुरा है। परंतु डेटलाइन के 36 माह बाद भी योजना का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इससे लोगों में नाराजगी देखा जा रही है। स्थानीय लोगों ने जिला के उपायुक्त से इस जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर पाइप लाइन से घरेलू जलापूर्ति करने की मांग की है, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी के लिये मसक्कत करना नहीं पड़े। स्थानीय लोगों के अनुसार गर्मी के पहले इस जलापूर्ति योजनाओं के पूर्ण होने की स्थिति में खरसावां की बडी आबादी को राहत मिलती।

विस में उठ चुका जलापूर्ति योजना की ”लेटलतीफी” का मामला
खरसावां में निर्माणाधीन जलापूर्ति योजना की ””लेटलतीफी”” का मामला विधानसभा में उठ चुका है। तारांकित प्रश्न के जरिये मामले को उठाते हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सरकार से पूछा कि करीब 8 करोड़ की लागत वाली जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य 2023 में पूर्ण होना था, लेकिन 2025 में भी पूर्ण नहीं हुआ है। जिसपर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने जवाब देते हुए कहा कि खरसावां एवं आसन्न ग्रामों में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति राशि रूपये 995.33 लाख (नौ करोड पंचानवे लाख तैतीस हजार रूपये) पर प्रदान की गयी है। एकरारनामा के अनुसार योजना का कार्य पूर्ण करने की तिथि 30 जुन-2023 था। परन्तु पथ निर्माण विभाग से रोड क्रोसिंग एवं रोड के किनारे पाईप लाईन बिछाने हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया है। वर्तमान में उक्त योजना का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य प्रगति पर है। उक्त योजना में गृह जल संयोजन ( एफएचटीसी ) हेतु कुल निर्धारित लक्ष्य 1934 के विरूद्ध अबतक 1418 अदद् एफएचटीसी किया गया है। जल जीवन मिशन अन्तर्गत्त केन्द्रांश मद में वित्तीय वर्ष 2024-25 में मात्र राशि 70 करोड़ रूपये प्राप्त होने तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अबतक केन्द्र सरकार से कोई भी राशि प्राप्त नहीं होने के कारण योजना का कार्य के कार्य की गति लगभग थम सी गई है।

धीमी गति से चल रहा है जलापूर्ति योजना का कार्य
खरसावां के महत्वाकांशी जलापूर्ति योजना का कार्य देरी से चल रही है। जलापूर्ति योजना में पंप हाउस व जल मीनार का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जबकि जलापूर्ति के लिये पाइप बिछाने का कार्य अभी ठीक ढंग से नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार इस जलापूर्ति योजनाओं पर करीब 8 करोड रुपये खर्च हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य में पारदर्शिता भी बरती नहीं जा रही है। योजना से संबंधित किसी तरह का योजना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। जिससे योजना के संबंध में जानकारी मिल सके।

1726 परिवारों को मिलेगा पाइप लाइन से पानी
खरसावां जलापूर्ति योजना से कुल 18 मुहल्लों के 1726 परिवारों तक पाइप पाइन से पानी पहुंचाया जायेगा। इस योजना से बेहरासाही के 140, ब्लॉक कॉलोनी के 28, चांदनी चौक के 55, गोडासाई के 36, हाट टोला के 32, कदमडीहा के 125, पांचगछिया के 36, बाजारसाही के 112, ढ़ीपासाई के 172, दितसाही के 129, खंजाचीसाही के 89, कुम्हारसाही के 210, माहालीसाई के 115, मनुटोला के 65, पतिसाई के 89, तलसाही के 91, टुनियाबाड़ी के 127 व तुरीसाई के 75 परिवारों तक पाइप लाइन के जरीये पानी पहुंचाया जायेगा।
