खरसावां के रामपुर मे देशी शराब चुआई और खरीद बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, एक माह का दिया अल्टीमेटम, शराब चुराई और खरीद बिक्री बंद करें, अन्यथा ग्रामीण करेंगे सामूहिक कार्रवाई,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत रामपुर गांव में देसी शराब चुआई और शराब की खरीद बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। नशा के कारण गांव में प्रतिदिन हो रही है लड़ाई झगड़ा से तंग आकर खरसावां के रामपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को एक बैठक कर खरसावा के रामपुर गाँव में चल रही देशी शराब की चुआई (गैरकानूनी निर्माण) और खरीद-बिक्री के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। साथ ही देसी शराब चुआई व खरीद बिक्री करने वाले सम्मिलित लोगों को बैठक में बुलाकर एक माह का अल्टीमेटम दिया कि देसी शराब चुआई, विदेशी शराब व देसी शराब खरीद बिक्री नहीं करें। अन्यथा एक माह के बाद आंदोलन कर पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन एक माह के भीतर इस अवैध गतिविधि को नहीं रोकता, तो वे स्वयं आंदोलन करने और कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि शराब की अवैध बिक्री से गाँव का माहौल खराब हो रहा है। युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है, जिससे घरेलू विवाद और सामाजिक समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार मौखिक शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
शराब की चुआई और बिक्री बंद नहीं हुई, तो ग्रामीण सामूहिक रूप से कार्रवाई करेंगे,

ग्रामीणों के साथ साथ महिला समिति के सदस्यों ने कहा कि हम अपने गाँव को नशा मुक्त बनाना चाहते हैं। यदि एक माह के भीतर शराब की चुआई और बिक्री बंद नहीं हुई, तो ग्रामीण सामूहिक रूप से कार्रवाई करेंगे। महिलाओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कहा कि शराब से परिवार टूट रहे हैं, इसलिए अब इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन से मांग-छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जाए
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गाँव और आस-पास के क्षेत्रों में नियमित छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। ग्रामीणों के अनुसार खरसावां के रामपुर गांव में 6 स्थानों पर देसी अवैध शराब चुआई व शराब की खरीद बिक्री होती है।
ये थै मौजूद
खरसावां के हरिभंजा पंचायत के मुखिया सिदेश्वर जोंको, उप मुखिया बीपी सिंहदेव, ग्राम प्रधान पांडे सिजूई, शैलेन्द्र महतो, मुनी देवी हेम्ब्रम, ललित महतो, निशा सुरेन, मीणा महतो, शुरू सोय, कुनेमाई हेम्ब्रम, चरिबा कुई, लक्ष्मी बोयपाई, सुनिता बोदरा, सरिता तियू, मानी हेम्ब्रम सहित जय मां दुर्गा महिला समूह रामपुर, मां मनसा महिला समूह, सूर्यमनी महिला समूह, तारा महिला समूह, संध्या महिला समूह, नेहा महिला समूह, तुलसी महिला समूह के सदस्य मौजूद थे।
