राज्य स्तरीय खेलो झारखंड के लिए सरायकेला जिले की अंडर-19 बॉयज व गर्ल्स की टीम रामगढ़ रवाना
Seraikella
सरायकेला: राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2025 अंतर्गत अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मुख्यमंत्री उत्कृष्ट गांधी मेमोरियल विद्यालय छावनी परिषद रामगढ़ में आयोजन होगा. उक्त प्रतियोगिता के लिए सरायकेला खरसावां जिला की चयनित अंडर-19 बालक बालिका टीम को गुरुवार को जिला समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया.

यह टीम रामगढ़ में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेगी. जिला शिक्षा विभाग के एपीएओ प्रमोद जयसवाल व एडीपीओ आशा लकड़ा ने गुरुवार को सभी खिलाड़ियों को रामगढ़ के लिए रवाना किया. एपीएओ प्रमोद जयसवाल ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह टीम काफी अच्छी है. उम्मीद हैं कि बच्चे रामगढ़ में जिला का नाम रोशन करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करेंगे. मौके पर एपीओ प्रमोद जयसवाल, एडीपीओ आशा लकड़ा,एपीओ मनोज कुमार व एसीपीओ अमित कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
