खरसावां में आदिवासी संगठन और मुंडा मनकियों की
बैठक, कुडमी समाज को एसटी सूची में शामिल करने के मांग
के विरोध में जिला स्तरीय बाइक रैली 25 सितम्बर को
kharsawan
खरसावां के आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन में आदिवासी संगठनों एवं आदिवासी मुंडा मनकियों द्वारा के संयुक्त बैठक की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि कुडमी समाज के द्वारा अनुसूचित (एसटी) सूची में शामिल होने के मांग के विरोध में आगामी 25 सितंबर 2025 को जिला स्तरीय बाइक रैली निकालकर डीसी ऑफिस पहुंचेगे। साथ ही जिला उपयुक्त के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपा जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि आदिवासियों के कस्टोडियन गार्जियन राज्यपाल एवं राष्ट्रपति होते हैं। इसीलिए हमको इसकी सूचना देना बहुत जरूरी है। आज भी हमारा समुदाय पिछड़ा हुआ है। हमारे अधिकारो की सुरक्षा किया जाए। समाज के लोग इस रैली के माध्यम से राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना चाहते हैं। इस बैठक में चाडिल, राजनगर, सरायकेला, कुचाई एवं खरसावां प्रखंड से आदिवासी समाज के लोग पहुंचे थे। बैठक में मुख्य रूप से सावित्री कुदादा, विष्णु बाडरा, मनोज कुमार सोय, मंगल सिंह जामुदा, कोल झारखंड बोदरा, विश्वनाथ हेंब्रम, सुरज हेंब्रम, सालेन सोय, अमर ओरांव, महेश मिंज, विनीत बोदरा, बबलू सोय, मानसिंह बाकिरा, बबलू हेंब्रम, लाल सिंह हेंब्रम, लाल सिंह सोय, सोरदा ईचागुटु, गुरुचरण सरदार, लखविंदर सरदार, राजेश सरदार, मश्ररो सरदार, सुरेंद्र सरदार आदि उपस्थित थे।
