झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री-सह-राज्य समा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक,
Ranchi
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री-सह-राज्य समा सांसद शिबू सोरेन का निधन आज प्रातः गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली में हो गया है। दिवंगत माननीय पूर्व मुख्यमंत्री-सह- राज्य सभा सांराद के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा दिनांक 04.08.2025 से 06.08.2025 तक 03 (तीन) दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है।
उक्त अवधि में झारखण्ड राज्य के उन सभी भवनों, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालय दिनांक 04.08.2025 एवं 05.08.2025 को बन्द रहेंगे।
