खरसावां चांदनी चौक में दिनदहाड़े राजेश सेलून के बाहर
खड़ी बाइक उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी खरसावां पुलिस,
kharsawan
खरसावां थाना क्षेत्र के चांदनी चौक खरसावां में चोरों ने अपने दुस्साहस का परिचय देते हुए दिनदहाड़े एक सेलून के बहार खड़ी एक बाइक की चोरी कर ली। दिन दहाड़े अज्ञात चोर ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। आश्चर्य की बात यह है कि अज्ञात चोर चोरी की घटना को फिल्मी अंदाज में अजाम दिया है। बाइक चोरी की लिखित शिकायत खरसावां थाना में कर दी गई है। खरसावां के बेहरासाई निवासी राजेश कुमार बारिक अपने परिवार के साथ खरसावां चांदनी चौक स्थित अपने मकान पर राजेश सेलून चलाते है। प्रतिदिन की भांति रविवार को सुबह 6 बजे सेलून खोलकर अपने होंडा शाइन बाइक संख्या जेएच 22 जी 3837 को अपने दुकान के बाहर खडी कर दुकान में बाइक का चाभी टागकर काम करने लगे। लगभग सात बजे एक युवक आया और सेविग कराने की बात कही। सेलून संचालक राजेश कुमार बारिक ने कहा कि आप बैठिए में नाश्ता कर आपका सेविंग कर दूगा। राजेश कुमार बारिक नाश्ता करने के लिए जैसे ही अंदर गया। युवक ने सेलून में रखे चाभी उठाकर बाइक लेकर फरार हो गया। राजेश कुमार बारिक जैसे ही नाश्ता करने बाहार निकला। चोर बाइक लेकर रफू चकर हो गया था। जिसको आस पास में ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। श्री बारीक के अनुसार लगभग 14 महीना पहले 30 अप्रेल 2024 को बाइक खरीदा था। खरसावां पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही चोर को पकडने के लिए सीसीटीवी कैमरा का सहारा ले रही है।
March 9, 2026 11: 41 pm
Breaking
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
- खूंटपानी में वृहद झारखण्ड मोर्चा का वार्षिक महाधिवेशन संर्पन्न, झारखंडियों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प, जनता कई वर्षों से तलाश रहे राजनीतिक विकल्प-बिरसा सोय
