जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनसा पूजा को लेकर धूम,
Seraikella
सरायकेला।जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनसा पूजा को लेकर धूम मची हुई है। सीनी के हरिजन बस्ती में भी एचसी क्लब द्वारा मनसा पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए ।
शुक्रवार की देर रात पूजा पंडाल का शुभारंभ हुआ ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मां मनसा की पूजा अर्चना कर जिले भाषियों तथा कार्यकर्ताओं आम जनों की सुख समृद्धि के लिए मां मनसा से प्रार्थना की। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि वर्ष 1974 से यह पूजा का आयोजन होते आया है और भव्य तरीके से पूजा हो रहा है । उन्होंने पूजा कमेटी के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी संस्कृति, हमारी पूजा व हमारी परंपरा जीवित है इसे बचाए रखने के लिए हम सभी को वर्तमान स्थिति में और मेहनत करने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार, मंटू शर्मा, मुरली प्रधान, चितरंजन सिंह, परितोष राय, रंगलाल ,सुनीता, मोतीलाल के अलावे पूजा कमेटी से पंचमुखी ,चितरंजन मुखी, सोमनाथ मुखी, मुकेश मुखी, अनिल दे ,मुखिया जयवंती मुर्मू उपस्थित रहे ।
