गुजरात के कामबेडिया मे भारत पर्व पर सरायकेला की विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य का होगा प्रदर्शन, छऊ नृत्य दल गुजरात रवाना,
Seraikella
सरायकेला।भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में गुजरात के एकता नगर, कामबेडिया मे 9 नवंबर को आयोजित भारत पर्व के दौरान सरायकेला की विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला, के पूर्व निदेशक सह संगीत नाटक अकादमी एवाडी गुरु तपन कुमार पटनायक के निर्देशन पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमें सरायकेला शैली को नृत्य में नाविक,राधा- कृष्ण, आरती, फूलों वसंतो एवं लोक कला की ओर प्रस्तुति माटिर मनीष की प्रस्तुति किया जाएगा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरु तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व में कल 16 सदस्य कलाकार गुजरात के लिए रवाना हो चुके हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय एवं लोक नृत्य की विविध शैलियों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक एकता और कला परंपरा को प्रदर्शित करना है।
इस टीम में बांसुरी एवं शहनाई वादक देवराज दुबे, नृत्य कलाकार गोपाल कृष्ण पटनायक, गणेश परीक्षा, प्रदीप कुमार कवि, कुसमी पटनायक, गीतांजलि हेंब्रम, रजतेंदू रथ, दशहरा महतो, प्रफुल्ल नायक, ठुंगरू मुखी, गंभीर महतो सुमित्रा भौमिक बरखा लकड़ा अन्य विश्वास एवं सुभाश्री महंती शामिल हैं।
इस सांस्कृतिक संध्या में कला प्रेमियों को भारतीय नृत्य की समृद्ध परंपरा से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। आयोजन के संयोजक गुरु तपन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।
