उत्कलीय पुरोहित समाज ने सरायकेला नगर क्षेत्र के प्रत्येक बस्ती में संस्कार केंद्र खोलने का लिया निर्णय,
Seraikella
सरायकेला। उत्कलीय पुरोहित समाज ने नगर क्षेत्र के प्रत्येक बस्ती में संस्कार केंद्र खोलने का निर्णय लिया है, जहां 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा दी जाएगी। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क रहेगा।जनवरी माह से संस्कार केंद्रों की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया, जिससे आने वाली पीढ़ी में आचरण, परंपरा और संस्कृति के प्रति जागरूकता लाई जा सके। इस संबंध में रविवार को माजना घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में समाज अध्यक्ष घासीराम सतपति के अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 28 दिसंबर (रविवार) को समाज का एक वनभोज कार्यक्रम कुदरसाई शिव मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।
बैठक के दौरान समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण, पुरोहितों के प्रशिक्षण और आपसी समन्वय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। अंत में मौसी बड़ी शिव मंदिर के पुजारी स्वर्गीय रामनाथ आचार्य के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।बैठक में असित पति, कोषाध्यक्ष पुलक सतपति, हेरंबो महापात्र, मनोज पाणिग्रही, घासी देवप्रसन्न सारंगी, नील माधव पती सहित अन्य कई उपस्थित
