खरसावां में ग्राम प्रधान महासभा अंचल समिति की
मासिक बैठक, पंचायत स्तर पर प्रधानों की जिम्मेदारियां बढ़ी,
लेकिन सम्मानित राशि में नही हुई बढ़ोतरी- दुर्याेधन प्रधान
kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में ग्राम प्रधान महासभा अंचल समिति खरसावां की मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष दुर्याेधन प्रधान की अध्यक्षता में की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों ने सरकार से अपनी सम्मानित राशि (मानदेय) में वृद्धि की मांग दोहराई। मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारियां बढ़ी है। ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक योजनाओं के संचालन में भी प्रधानों की भूमिका अहम है।

ऐसे में उनके मानदेय में यथोचित बढ़ोतरी की जानी चाहिए। बैठक बताया गया कि ग्राम प्रधानों को मिलने वाली सम्मानित राशि में बढ़ोतरी करने हेतु सरकार से मांग की गई। वर्तमान में मईया सम्मान योजना में महिलाओं को 2500 रुपया मिलता है। वहीं पर ग्राम प्रधानों को मात्र 2000 रुपया का सम्मानित राशि मिलता है। इस पर ग्राम प्रधानों ने आन्दोलन की रणनीति बनाई। बैठक में ग्राम प्रधानों का समस्याओं का निराकरण हेतु विचार विमर्श किया गया। ग्राम प्रधानों की मासिक मिलन समारोह सह वनभोज पर भी विचार विमर्श किया गया। किन्ही वजह से किसी राजस्व ग्रामों में ग्राम प्रधान का पद किसी कारणवश रिक्त है। उस ग्राम में यथाशीघ्र ग्राम प्रधान का चयन करने का विचार किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से संघ के महासचिव शिवशंकर हेंब्रम, सचिव नीलकंठ नायक, धनेश्वर रौतिया, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मोहंती, कंदर्प राज सिंहदेव (राणा), दानीशंकर प्रधान, लक्ष्मण माझी, जगमोहन सोय, तुराम वोयपाई, रघुनाथ गोप, राजाराम महतो आदि सम्मानित ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
