जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित एमडीए- आइडीए अभियान को 30 सितंबर तक बढ़ा
Seraikella
जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एमडीए- आइडीए अभियान को 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर सरयू प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि जिले में शत प्रतिशत लाभार्थियों को एमडीए- आइडीए के अंतर्गत फाइलेरिया कृमिनाशक दवाई दी जा रही है। अभी तक पूरे जिले में 85% लक्ष्य की प्राप्ति हुई है विभाग द्वारा इस 30 सितंबर तक मॉपअप राउंड के रुप मे चलाई जाएगी।
