सरायकेला में बंदी का असर नही दिखा, प्रतिदिन कि भांति स्थिति सामान्य रहा-भोला महंती
Seraikella
सरायकेला – खरसावां झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने भाजपा द्वारा बुलाया गया कोल्हान बंदी पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरायकेला में बंदी का कुछ भी असर नही दिखा सुबह से ही प्रतिदिन कि भांति स्थिति सामान्य रहा, लोग अपने अपने दुकाने प्रतिष्ठान गुदड़ी बाजार खुला रखे,छोटी छोटी सवारी गाड़ी से लेकर बड़ी बड़ी गाड़ी तक प्रतिदिन कि भांति आवा गमन जारी रहा, महंती ने कहा कि लोग भाजपा कि चाल साजिश जान गए है, इसलिए कुछ भाजपाई दिन में बाजार बन्द कराने निकलने के बावजूद लोगों ने अपनी अपनी दुकाने प्रतिष्ठाने बन्द नहीं किये। पहली बार बंदी में भी घोपला देखा गया,अपने नेता को खुश करने के चक्कर में कुछ भाजपाई सिर्फ फोटो लेने के लिए एक टायर जला के दो मिनट नारा देकर नौ दो ग्यारह भी होने का दृश्य देखा गया, महंती ने बंदी को पूरा पूरी बिफल बताया।
