झारखंड विस की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति ने किया
खरसावां के खादी पार्क का निरीक्षण, पार्क की दयनीय स्थिति पर
जताया चिंता, वर्तमान में खाद़ी बोर्ड हास्य पर है-निरल पूर्ति,
kharsawan
झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को खरसावां के आमदा स्थित खादी पार्क पहुचा। समिति के सभापति निरल पूर्ति और समिति सदस्य जगत माझी के साथ खरसावां में खादी पार्क एवं सूट कटाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। खादी पार्क की दयनीय स्थिति पर चिता जताते हुए खादी पार्क में संचालित तसर सूत-कटाई प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति ने केंद्र की दुर्दशा पर चिंता जताई।

समिति को भवन की स्थिति जर्जर अवस्था में मिली, दीवारों में दरारें थीं और छत से पानी रिसने के संकेत मिले। वहीं, प्रशिक्षण केंद्र में रखी गई सूट कटाई मशीनें भी उपयोग की स्थिति में नहीं थीं। मशीनों पर जंग लगी हुई पाई गई, जिससे साफ जाहिर होता है कि लंबे समय से इनका उपयोग नहीं हुआ है। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने पदाधिकारियों से इस उपेक्षा के कारणों की जानकारी ली और कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से यह केंद्र खोला गया था।

स्थानीय महिलाओं को हुनरमंद बनाना और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना। वह फिलहाल अधूरा दिख रहा है। मौके पर श्री पुति ने कहा कि खरसावां के आमदा स्थित खाड़ी पार्क की स्थिति दयनीय है। झारखंड में कभी खाद़ी बोर्ड बहुत ही बेहतर ढंग से चल रहा था। वर्तमान में खड़ी बोर्ड हास्य पर है। इसमें सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इससे स्रोजगार की बड़ी संभावना है। इसमें बहुत से लोग जुड़कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। जिससे बहुत किसानों का परिवार चलता है। श्री पूर्ति ने कहा कि इस मामले पर विभाग से बात करेंगे। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री को खादी बोर्ड की स्थिति से अवगत कराएंगे। उन्होने कहा कि राज्य में तसर के विकास की अपार संभावनाएं हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि कोकून बिचौलियों के माध्यम से अन्य प्रदेशों पर जा रहा है। उसे पर रोक लगाई जाए और तसर के उत्पादन कर क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करना है। सभापति ने कहा कि “इस तरह के केंद्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। समिति सरकार से सिफारिश करेगी कि इन केंद्रों को और मजबूती दी जाए।” इस दौरान प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, पीपीओ नीतीश कुमार, सुनील कुमार पडिहारी, सुधीर मंडल, तुलसी महतो, भारती कुमारी आदि उपस्थित थे।
