श्री जगन्नाथ मंदिर में पांच दिनों से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन
Seraikella
सरायकेला।बीते पांच दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन भी आज विधिवत रूप से हुआ। कथावाचक पंडित रत्नाकर नायक एवं उनकी मंडली ने श्रद्धालुओं के बीच श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, पूतना वध, कंस वध और धर्म की अधर्म पर विजय जैसे प्रसंगों का मनोहारी वर्णन किया। दोपहर दो बजे कथा के समापन के उपरांत समिति द्वारा सभी भक्तों को भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद वितरित किया गया।श्रद्धालु भक्तों के लिए जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा महाप्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी। समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव, सचिव पार्थसारथी दास, कोषाध्यक्ष शंकर कुमार सतपथी,गणेश सतपती, चिरंजीवी महापात्र ,परसु कवि, सुमित महापात्र ,सीपू महंती, दुखी साहू, चंद्रशेखर कर, राजेश मिश्रा, सुदीप पटनायक, बद्री नारायण दरोगा दीपेश रथ, गुड्डू सहित कई पदाधिकारी आयोजन की व्यवस्था में उपस्थित रहे।
