बैल खुंटा के साथ संपन्न हुआ पांच दिवसीय बांदना और सोहराय पर्व-2025.
Seraikella
सरायकेला। सरायकेला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिवसीय प्रकृति पर्व बांदना और सोहराय बैल खुंटा के साथ परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के बीच संपन्न हुआ। छोटा दावना पंचायत अंतर्गत संपन्न हुए उक्त त्यौहार को लेकर छोटा दावना पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी राजाराम महतो ने बताया कि सभी ग्रामीण क्षेत्रों में भाईचारे के साथ धींगवानी से लेकर गोवर्धन पूजा एवं बैल खुंटा का आयोजन किया गया। जो हमारी प्राचीन परंपरा के तहत पूर्वजों द्वारा दिखाए गए संस्कृति मार्ग पर चलते हुए मनाया गया। उन्होंने बताया कि समाज की परंपरा को वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी के लिए बचाए रखना सभी का परम कर्तव्य है।
