खरसावां के रीडिंग में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर अवैध रूप से संचालित तीन शराब भट्ठियों को किया बिनिष्ट,
Kharsawan
सरायकेला।खरसावां थाना अंतर्गत रीडिंग गांव में उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी की गई ।जिसमें अवैध रूप से संचालित तीन शराब भट्ठियों को बिनिष्ट किया गया। इस दौरान लगभग 1000 किलो जावा महुआ को बिनिष्ट किया गया है और 25 लेटर महुआ शराब जप्त किया गया है।

अवैध भट्टी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिक की दर्ज करवाई की जा रही है ।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि पर्व त्यौहार को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सरायकेला अंचल अखिलेश कुमार, चांडिल अंचल के सहायक अवर निरीक्षक सौदागर पंडित ,गृह रक्षक बरियार हेंब्रम रंजीत कुमार एवं अन्य शामिल रहे।
