सरायकेला के श्री बजरंगबली मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा एवं देवसभा महोत्सव 2025 के छठवां दिन संध्या भक्ति और श्रद्धा से पूर्ण रहा,
Seraikella
सरायकेला श्री बजरंगबली मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा एवं देवसभा महोत्सव 2025 के छठवां दिन बुधवार संध्या भक्ति और श्रद्धा से पूर्ण रहा। मंदिर परिसर में सवेरे से ही पूजन, आरती, भजन एवं कथा वाचन का क्रम निरंतर जारी रहा, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में रंग गया। सरायकेला, खरसावां, जमशेदपुर सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। दिन के कार्यक्रमों में भक्तों ने नारायण नाम-संकीर्तन और सामूहिक आरती में भाग लेकर अपनी आस्था व्यक्त की। संध्याकालीन मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के श्रीधाम गोवर्धन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य बनवारी लाल शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का अमृत वाचन किया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान पर अटूट विश्वास रखने मात्र से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने भक्तों को भक्ति और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर हरिनाम संकीर्तन में लीन हो गए। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व आयोजन समिति के प्रमुख शंभू मंडल ने श्रीकृष्ण की आरती उतारी एवं शास्त्री जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंदिर प्रांगण में सजे मंच पर स्थानीय पुजारी, समिति सदस्य और ग्राम प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरे परिसर में दीपों की जगमग रोशनी और भक्तिमय संगीत ने वातावरण को अत्यंत मनोहर बना दिया। महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन में सहयोग करते दिखे,
