जिले के 108 एम्बुलेंस ईएमटी पायलटों ने दिवंगत एंबुलेंस चालक के कदमडीहा आवास पहुंच कर जताया शोक; की आर्थिक मदद,
Seraikella
सरायकेला। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत 108 एंबुलेंस का परिचालन कर रहे एंबुलेंस चालक सुभाष महतो का निधन बीते दिनों सड़क दुर्घटना में हो गया था। जिसे लेकर 108 एंबुलेंस सरायकेला-खरसावां ईएमटी पायलटों ने उनके सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप पंचायत के कदमडीहा गांव स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। और दिवंगत सुभाष महतो को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार को संगठन की ओर से संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया। मौके पर उन्होंने दिवंगत के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए कठिन समय में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसीओ दिवाकर कुमार ने बताया कि कंपनी से वार्ता चल रही है। बहुत जल्द मुआवजा मिलेगा। दिवंगत चालक के परिजनों को जिले के सभी कर्मियों द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर ईएमटी जयप्रकाश कर्मकार, ईएमटी मनोरंजन महतो, अरुण महतो एवं सानो महतो सहित अन्य सभी उपस्थित रहे।
