खरसावां के दितसाई में निर्माणाधीन प्राथमिक
स्वास्थ केन्द्र का निर्माण कार्य 6 साल से ठप, संवेदक ने
अस्पताल निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ कर चल दिए
kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत दितसाई गांव में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य करीब 6 वर्षो से बंद पड़ा है। भवन का निर्माण का लिटन ढलाई तक भी नही हुई है। संवेदक ने भवन का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण पूर्ण होने पर इस चालू जा सकता था। इससे खरसावां, दितसाई, रामगढ़, संतारी, बंदिराम, चिलकू, लालबाजार, कदमडीहा, बेहरासाई, गोढ़पुर, विषयगोड़ा, तलसाई, सिमला, बुरूडीह सहित दर्जनों गावों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलती। साथ ही क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ सुविधा मिलती। संवेदक और विभाग की लापरवाही के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य आज भी अधुरा पड़ा है। अस्पताल निर्माण कार्य को पूरा करवाने की दिशा में कोई सकारात्मक पहल नही किया जा रहा है। आश्चर्य की बात है कि विभाग ने संवेदक को पहले ही 47.83 लाख का भुगतान योजना की कार्य एजेंसी झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा संवेदक को कर दिया गया है। इस मामले को खरसावां विधायक ने विधानसभा में भी उठाया था। साथ ही भाजपा के द्वारा पदयात्रा के माध्यम से विरोध प्रदर्शन कर झारखंड के राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापंन सौपकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण पूर्ण कराने की मांग की किया गया था। इसके बावजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अधुरा है। कार्यस्थल पर झाडिया उग चुका है।
March 10, 2026 7: 48 pm
Breaking
- सरायकेला में प्रखंड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ,
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
