सरायकेला के साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस सीनी शाखा का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
Seraikella
सीनी (सारायकेला-खरसावां)। साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस की सीनी शाखा का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को सीनी रेलवे स्टेशन परिसर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में साउथ ईस्टर्न रेलवे के जनरल सेक्रेटरी एसआर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में डिविजनल स्तर से आए शशि रंजन मिश्रा, मनोज शाह और अनिल चौधरी समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। अधिवेशन का संचालन शाखा के जनरल सेक्रेटरी संजय सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने सीनी स्थित रेलवे क्वार्टरों की खराब स्थिति को सबसे बड़ी समस्या बताया और इसके शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कर्मचारियों के लिए नियमित मेडिकल कैंप आयोजन की जरूरत पर भी बल दिया।कर्मचारियों ने अधिवेशन में अपनी-अपनी समस्याएं रखीं और रेलवे प्रशासन से सुधारात्मक कदम उठाने की अपील की। एसआर मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जाएगा ताकि जल्द समाधान हो सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने रेलवे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ का समापन
