सरायकेला के सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल में टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन का आयोजन,
Seraikella
सरायकेला। नारायणा आईटी नीट एकेडमी द्वारा बुधवार को सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल में टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ग 5 से लेकर 10 तक के सभी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस टीम में एकेडमी की ओर से सुदीप माईती, राहुल साहू, कुमार राहुल सिंह व सौरभ तिवारी शामिल थे। संदीप माईती ने कहा कि टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन का आयोजन कर छात्र-छात्राओं के रियल टैलेंट की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि यह एग्जामिनेशन प्रत्येक साल होता है। इस एग्जामिनेशन को संचालन करने में सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल के निर्देशक विद्याधर दास व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
