आरसेटी में लघु उद्यमी (फास्ट फूड स्टॉल)प्रशिक्षणर्थी को मिला प्रशिक्षण,
Seraikella
पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 12 दिवसीय लघु उद्यमी (फास्ट फूड स्टॉल)दीदी किचेन का प्रशिक्षण का समापन और प्रमाण पत्र वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे इंडियन बैंक के मैनेजर श्री दीपक तमसोय ने बताया कि स्वरोजगार करने के लिए ऋण की जरूरत होगी तो बैंक में जरूर आए और अपना स्वरोजगार करे
संस्थान के निदेशक ने बताया कि आप सभी लोग अपना अपना प्रखण्ड में स्टॉल खोल का अपना स्वरोजगार करे।
मौके पर संस्थान के संकाय सदस्य शैलेन्द्र गोप, गोविन्द कुमार राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत, द्रौपदी महतो, सुरेंद्र महतो,और सभी प्रतिभागी मौजूद थे!
