खरसावां सरस्वती शिशु मंदिर के बहनों ने थाना प्रभारी
को बांधे रक्षा सूत्र, प्रभारी ने दिया सुरक्षा का भरोसा,
kharsawan
खरसावां के राजमहल परिसर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के बहनों ने खरसावां थाना प्रभारी के साथ साथ बाकी सिपाहियों को माथे पर चंदन की तिलक, पुष्प सह दीप से आरती उतार कर, हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन उत्सव मनाए। सभी बहनों को रक्षा बंधन का शुभकामनाएं देते हुए थाना प्रभारी गौरव कुमार ने विद्यालय के बहनों को उपहार स्परूप नारी सुरक्षा को लेकर कहा कि क्षेत्र में स्कूल आते जाते या विद्यालय के अंदर या समाज में किसी तरह की भी समस्या हो या कोई किसी महिला को परेशान करे तो वो 112 पर कॉल करने या थाना में सीधे संपर्क करने के लिए कहे। साथ ही रक्षा बंधन के पवित्र भाई बहन के स्नेह और प्यार की बात कही। मौके पर थाना के सब इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार, महेंद्र यादव, सौरव मुर्मू, ठाकुर हेंब्रम और विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अनीता मंडल, शिक्षक आलोक दास, नीतू दिग्गी, वकील बारीक, काजल मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
March 10, 2026 11: 28 am
Breaking
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
- खूंटपानी में वृहद झारखण्ड मोर्चा का वार्षिक महाधिवेशन संर्पन्न, झारखंडियों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प, जनता कई वर्षों से तलाश रहे राजनीतिक विकल्प-बिरसा सोय
