सरायकेला मे कलश स्थापना के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ
Seraikella
सरायकेला के बिरसा चौक स्थित हरिहर मॉल के पास सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ। आयोजक हरि लोहार के नेतृत्व में 151 महिलाओं ने खरकाई नदी के जगन्नाथ मंदिर घाट से सोमवार सुबह 9:30 बजे कलश यात्रा प्रारंभ की और पूरे नगर की परिक्रमा करते हुए यह कलश यात्रा बिरसा चौक पहुंचे, जहां सभी कलशो को मंत्र उच्चारण करते हुए प्रतिष्ठित किया गया। यह कार्यक्रम 27 सितंबर तक चलेगी जिसमें प्रत्येक दिन शाम 6:00 बजे से रात 9:00 तक रामनारायण दास द्वारा भागवत कथा का पाठ किया जाएगा।
