सरायकेला के पुलिस ने साइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल भी बरामद,
Seraikella
सरायकेलाः सरायकेला थाना पुलिस ने दर्ज कांड संख्या 88/2025, दिनांक 20 अगस्त 2025 के तहत साइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।घटना 17 अगस्त को सरायकेला बाजार अंतर्गत इन्द्रटांडी में हुई थी, जहां से अज्ञात चोर ने करीब आठ हजार रुपये मूल्य का लाल रंग का साइकिल चोरी कर लिया था।
पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में अप्राथमिकी अभियुक्त शम्भु महतो, उम्र 27 वर्ष, पिता पतु राम महतो, निवासी केन्दुआ, सीनी, थाना सरायकेला, जिला सरायकेला- खरसावां को 21 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का साइकिल और दो अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की जांच में अन्य खुलासे की संभावना है।
छापेमारी दल में सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, सीनी शिविर प्रभारी राजेन्द्र कुमार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, सरायकेला थाना के पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह, बुधराम सामड, सुभाष चन्द्र शर्मा, हवलदार राकेश कुमार (टाइगर मोबाइल), आरक्षी अनिल कुमार दास, राजकुमार लोहार और जितेन्द्र गोराई शामिल थे।
