सरायकेला कांकड़ा मोड के सामने साइकिल सवार को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, साइकिल सवार घायल
Seraikella
सरायकेला – सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर सुबह करीब 9:00 बजे काकड़ा मोड़ के सामने साइकिल सवार आशुतोष पति, राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम- बुरूडीह पंचायत- डुमरिया का रहने वाला कंदरा की ओर साइकिल से जा रहा था।

पीछे से स्कूटी सवार दो युवक गोपाल बास्के तथा उनका दोस्त, राजनगर प्रखंड के रानीगंज ग्राम का रहने वाला किसी काम से रांची की ओर जा रहा था ।

काकड़ा मोड़ के सामने साइकिल सवार को धक्का मार दिया जिससे साइकिल सवार गिरकर बुरी तरह घायल हो गया जिसे एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला अस्पताल लाया गया जिसका इलाज चल रहा है।

मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है
