चांडिल के काठजोड ग्में चला सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति जनजागरुकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक का किया मंचन,
Chandil
जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सरायकेला- खरसावां के सौजन्य से छवि ड्रामैटिक आर्ट्स सोसाइटी के द्वारा चांडिल प्रखंड के चिलगु पंचायत काठजोड ग्राम में सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने बढ़ती नशा की लत के दुष्परिणामों की चर्चा करते हुए जन- जन तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया कि किस तरह युवा पीढ़ी आज नशे की गिरफ्त में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रही है।

अफीम, गांजा, सिगरेट, शराब, गुटखा जैसी नशीली पदार्थ न केवल हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं बल्कि हमारे सामाजिक सम्मान एवं आर्थिक स्थिति को भी ठेस पहुंचा रहा है। सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा गया की प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं से हो रही असामयिक मौत से आज स्थिति भयावह हो रही है। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के कारण प्रतिदिन लोग घायल हो रहे हैं और कई लोग अपनी जिंदगी से भी हाथ धो रहे हैं। नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जन जागरूकता के अभियान के तहत आज चांडिल प्रखंड के चिलगु एवं काठजोड़ ग्राम में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
