सरायकेला मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में मनाई स्थापना दिवस,
Seraikella
सरायकेला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को शताब्दी वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में स्थापना दिवस मनाई गई। इस दौरान पथ संचालन एवं विजयादशमी उत्सव का कार्यक्रम किया गया है। रविवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

इससे पूर्व नगर के दुआन साइ बस्ती,तेली साईं बस्ती, बाजार बस्ती, इंद्रटांडी , हंसाउड़ी एवं अंजनी नगर बस्ती से आरएसएस के कार्यकर्ता निकालकर कालूराम चौक, बस स्टैंड, जेल रोड होते हुए भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम के बौद्धिक समरोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रांतीय अधिकारी मनोज गिरी उपस्थित हुए।
