सिंहभूम लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे दामोदर सिंह हांसदा के अंतिम संस्कार सह शव यात्रा मे शामिल हुए कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष,
Kharsawan
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पश्चिमी सिंहभूम के प्रत्याशी रहे दामोदर सिंह हांसदा का आकस्मिक निधन पर पूरा कोल्हान क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके अंतिम संस्कार में सह शव यात्रा मे कोल्हान की कौने कौने लोग पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

साथ ही उनके आत्मा शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। अंतिम संस्कार सह शव यात्रा में शामिल होने वालो मे कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिबार जोंको, मानसिंह हेम्बम, जय सिंह हेम्बम, रविंद्र मंडल, रुद्र प्रताप नायक आदि शामिल हुए। बता दे कि दामोदर सिंह हांसदा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

उनका इलाज रांची के एक अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वर्गीय दामोदर सिंह हांसदा मूल रूप से खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत कोतवालसाई (जोजोपी) गांव का रहने वाला है। वे सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर शामिल होते थे। साथ ही समाज के प्रति लोगों को जागरूक भी करते थे। स्वर्गीय दामोदर सिंह हांसदा आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान के अध्यक्ष भी रहे हैं। मौके पर डिबार जोंको ने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। सामाजिक और सांस्कृतिक जगत में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
