कोलाबीरा बस्ती में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा नवंबर में; 3 नवंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ।
Seraikella
सरायकेला। कोलाबीरा बस्ती में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जिसकी स्थापना को लेकर तैयारी जोरों पर की जा रही है। इसे लेकर शिवसेना बजरंग अखाड़ा प्रमुख जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल की अध्यक्षता में ग्राम वासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।

जिसमें मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम तय किए गए। जानकारी देते हुए शंभू मंडल ने बताया कि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए गिरि गोवर्धन से पुजारी का दल पधारेगा। जिसकी शुरुआत आगामी 3 नवंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ की जाएगी। 3 नवंबर को कलश स्थापना के साथ रात्रि के समय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद चार एवं पांच नवंबर को रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। 6 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक साप्ताहिक भागवत कथा पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देव सभा के प्रमुख आकर्षण के साथ प्रत्येक दिन ओपन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिवसेना बजरंग अखाड़ा कमेटी की ओर से भक्त वृंदों को आयोजन स्थल तक लाने ले जाने के लिए वहां की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि संपूर्ण आयोजन का संचालन उनके नेतृत्व में ग्राम वासियों द्वारा किया जाएगा। बताते चलें कि 1992 में बस्ती में स्थापित उक्त बजरंगबली के प्रति बस्तियों की गहरी आस्था है। जहां प्रत्येक वर्ष महावीर अखाड़ा एवं रामनवमी शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर नीलकमल तिवारी, रमेश महतो, नरसिंह महतो, शिशिर महतो, सोनाराम मार्डी, भागीरथी मंडल, अजीत तंतुबाई, बाबूराम महतो, महावीर कैवर्त, लालू सोरेन, असेश्वर नायक, हाथीराम महतो एवं रामदुलाल महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे।
