खरसावां मे दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का निकला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील,
Kharsawan
खरसावां मे दुर्गा पूजा के मद्देनज़र जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से खरसावां पुलिस द्वारा आज खरसावां क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च खरसावां थाना परिसर से शुरू होकर बेहरासाई, चांदनी चौक, खरसावा ब्लॉक, देहरूडीह, तलसाई, बाजारसाई, कुम्हासाईं और विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च का नेतृत्व खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार कर रहे थे। इस दौरान पुलिस श्री कुमार ने कहा कि ने आम नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री कुमार ने बताया कि जिले में हर थाने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। सीसीटीवी कैमरे, क्विक रिस्पॉन्स टीम और कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी सक्रिय है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस प्रयास का स्वागत किया और विश्वास जताया कि प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारी से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न होगी। इस दौरान मुख्य रूप से एस आई प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।
