खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण,
Kharsawan
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण किया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो, शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं सैकड़ो बच्चे मौजूद थे,और दर्जन भर से अधिक पौधें लगाकर विद्यार्थियों को जागरुक कर, धरती को हरा भरा करने का आह्वान किया। विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।क्योंकि यह ऑक्सीजन,पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण आदि का काम करती है। इसलिए हमें जहां भी खाली जगह मिले चाहे वह सड़क किनारे,खेत की मेड या सार्वजनिक स्थानों पर अवश्य ही पेड़ लगाने चाहिए। विद्यालय की शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान और तुषार कांति महतो ने कहा कि पेड़ मनुष्य के लिए सहायक होते हैं। यह तनाव कम करने, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करती है।इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर धरती को हरा – भरा करने का संकल्प लेना चाहिए साथ ही उन पेड़ों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र महतो, तुषार कांति महतो, मनोज पांडे, प्रदीप कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, स्वागता सिंह, छंदा रानी माजि, लक्ष्मण कुमार साहु, संध्या प्रधान, नीलमोहन महतो, मौसमी दास, लवली कुमारी, सुमित्रा महतो, अनीशा लकड़ा, आईसीटी इंस्ट्रक्टर युधिष्ठिर पान, छात्र अध्यापिका पूनम प्रमाणि, सुप्रिया साहदेव आदि उपस्थित थे।
March 10, 2026 7: 32 pm
Breaking
- सरायकेला में प्रखंड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ,
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
