खरसावां के आमदा में दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक
Kharsawan
खरसावां के आमदा ओपी परिसर में दुर्गा पूजा को रविवार को शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। मौके पर आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पूजा कमिटियों की भूमिका भी अहम है। पूजा पर विशेष नजर रखी जाएगी।

महिलाओं पर किसी तरह की छेड़छाड़ ना हो इसके लिए लाईट व्यवस्था किया जाए। साथ ही किसी तरह का अप्रिय जैसे घटना ना हो इस पर विशेष निगरानी की जाएगा। असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखें, कमेटी के लोगों को निर्देश दिया कि असलील गीत ना बजाए। इस दौरान जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा,अमित केशरी, शिवकुमार शाहु, तरुण प्रधान, अकाश शाह, सहदेव शाह, राकेश शाह, खिरोद महतो, आदि उपस्थित थे।
