खरसावां में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक में विधि-व्यवस्था पर किया गया मंथन, शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ ईद, सरहुल व रामनवमी मनाने का निर्णय
Kharsawan
खरसावां थाना परिसर में ईद-उल-फितर, सरहुल और रामनवमी के त्योहार पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने व शांति सदभावना के साथ त्योहार मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार की अध्यक्षता की गई। बैठक में सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया एवं खरसावां प्रमुख मनिंदर जामुदा के उपस्थिति में शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ ईद, सरहुल व रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बताया गया कि संभावित 20 एवं 21 मार्च को खरसावां के बेहरासाई, कदमडीहा और गोढ़पुर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई,

जबकि 21 मार्च को सरहुल तथा 26 मार्च रामनवमी पूजा एवं 27 मार्च को खरसावां में अपने पारंपरिक मार्ग पर सरकारी गाइडलाइन के तहत रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा। रामनवमी जुलूस दोपहर 4 बजे निकलेगा, जो अपने विभिन्न पारंपरिक मार्गों से होते हुए रात नौ बजे समापन होगा। रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने और विवादास्पद गाने बजाने पर सख्त मनायी है। खरसावां में रामनवमी का जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में निकालने का निर्णय लिया गया। रामनवमी जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौक-चौराहों के साथ-साथ जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। पुलिस की नजर असामाजिक तत्वों के साथ-साथ रामनवमी के दौरान सोशल मीडिया व अफवाह फैलाने वालों पर विशेष रहेगी। अफवाह फैलाने पर सतर्कता बरतते हुए पुलिस को सूचना देने की अपील की गई, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके। उस दिन शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। शांति समिति की बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां के कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं होने के कारण नाराजगी जताई गई।
अफवाह फैलाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई-एसडीपीओ
सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने कहा कि सौहार्दपूण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए खरसावां का अपना अच्छा इतिहास रहा है। इस वातावरण को बनाए रखें। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अफवाह व गड़बड़ी फैलाने वालों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी तरह आपका आपत्तिजनक पोस्ट ना डाले। सरकारी गाइडलाइन का पालन करें। रामनवमी जुलूस अपने पारंपरिक मार्गो पर निकले। समय का ध्यान दें।
रामनवमी का जुलूस निर्धारित मार्ग व समय पर ही निकाले-गौरव कुमार
खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि ईद व रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। सभी धार्मिक जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। रामनवमी का जुलूस निर्धारित मार्ग व समय पर ही निकाला जाए। जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के वॉलेंटियर सक्रिय रहेंगे। अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखनी है और किसी प्रकार की कोई बात होगी, तो अविलंब पुलिस को सूचना दें।
ये थै मौजूद
एसडीपीओ समीर कुमार सवैय, प्रमुख मनिंदर जामुदा, थाना प्रभारी गौरव कुमार, एसआई प्रकाश कुमार, जिप सदस्य कालीचरण बानरा, मुखिया सुनिता तापे, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, ग्राम प्रधान खालिद खान, ग्राम प्रधान शाम्बो कुमार राउत, सुब्रत सिंहदेव, आलोक कुमार दास, राकेश बिषेई, अकबर जिया, दीपक मंडल, खाजिद अंसारी, मोहम्मद वाहिद, अभिषेक सारंगी, प्रताप दे, प्रधान पुष्टि, मोहम्मद माहिर आदि मौजूद थे,
