चांडिल मे दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, अफीम की खेती एवं महिला सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक
Chandil
चांडिल(Bidhyut Mahato) चांडिल अनुमंडल के तिरूलडीह एवं ईचागढ़ थाना परिसर में क्षेत्र में होने वाली शारदीय नवरात्रि “दुर्गापूजा” को लेकर शनिवार को दुर्गा पूजा कमिटी व शांति समिति के सदस्यों का बैठक का आयोजन किया गया। तिरुलडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी अविनाश कुमार एवं ईचागढ़ थाना में थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

उक्त बैठक में बिजली, स्वास्थ्य, पानी, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण आदि की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन से अवगत कराते हुए कहा कि दुर्गा पूजा समिति को शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पंडाल में सीसीटीवी की व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए एवं साथ में अग्निशमन की भी व्यवस्था हर पंडाल पर करने को कहा।

वहीं सभी से अपील करते हुए कहा गया की विशेष कर बाइक स्टंट करने वाले वैसे युवक व वाट्सएप पर अपवाह फैलाने वाले पर कार्रवाई किया जाएगा।साथ ही साथ अफीम की खेती से होनेवाले नुकसान एवं महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।बैठक में तिरूलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, ईचागढ़ प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे, कुकड़ू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, उप प्रमुख एकराम अंसारी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साव,चौड़ा पंचायत के मुखिया रामबालक सिंह मुंडा, बिपीन सिंह मुण्डा , अनील सिंह, अमित सिन्हा आदि उपस्थित थे।
