“गांधी जयंती और विजयदशमी पर सरायकेला जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविर-सह-चिकित्सा जांच शिविर आयोजन
Seraikella
सरायकेला मे महात्मा गांधी की जयंती और विजयदशमी/दशहरा के पावन अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (माननीय झालसा), रांची के दिशा-निर्देशन एवं श्री रामाशंकर सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सेराइकेला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सेराइकेला द्वारा जिला कारा, सेराइकेला में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविर-सह-चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस विशेष कार्यक्रम में स्मति धीरति धैर्य, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सेराइकेला-सह-सचिव प्रभारी, DLSA, सेराइकेला ने भाग लिया और जेल में बंद बंदियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने गांधी जयंती और विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं तथा बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त लोक अभियोजक एवं सहायक LADC, सेराइकेला की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। शिविर के दौरान दो बंदियों की अर्जियों पर विचार करते हुए उन्हें न्याय प्रदान करने की दिशा में कदम उठाए गए।
इसके साथ-साथ, शिविर में बंदियों के लिए चिकित्सा जांच की व्यवस्था भी की गई, जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी प्रदान की गई। यह शिविर न केवल न्याय के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करता है, बल्कि मानवता और सेवा के उस सिद्धांत को भी जीवंत करता है, जिसकी स्थापना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने की थी।
कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देना, न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना, और उनके स्वास्थ्य की जांच कर समुचित देखभाल उपलब्ध कराना रहा।
इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि न्याय प्रणाली की पहुँच समाज के हर वर्ग तक होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी स्थिति में क्यों न हो।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सेराइकेला द्वारा किए गए इस प्रयास की व्यापक सराहना की जा रही है।
