खरसावां में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव पर नेता-कार्यकर्ता से हुई रायशुमारी, पार्टी के साथ वफादारी और सक्रियता से डटे लोगों को प्राथमिकता मिलेगी-विश्व रंजन महंती
Kharsawan
सरायकेला खरसावां में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद को लेकर रायसुमारी की प्रक्रिया शुरू की गई। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान-2025 के तहत शनिवार को पत्थ निरीक्षण भवन खरसावां में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह पर्यवेक्षक विश्व रंजन महंती अध्यक्षता में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई।

इस बैठक में नीति और कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया गया। मौके पर श्री महंती ने स्प्ष्ट कहा कि अब पार्टी में आपराधिक पृष्ठभूमि के नेताओं को कोई पद मिलने से रहा। ऐसे नेताओं के आवेदनों पर किसी भी स्तर पर विचार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान पूरी तरह से नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की प्रक्रिया है। श्री महंती ने जिलाध्यक्ष चयन के प्रमुख मानदंडों का भी जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के साथ वफादारी और सक्रियता से डटे लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। उनके द्वारा संगठन में पूर्व की जिम्मेदारियों को लेकर रिपोर्ट भी तलब की जाएगी। लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में भूमिका पर भी चर्चा होगी।

कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है कि जिला स्तर पर पालिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया जाए। बूथ एवं ब्लाक कमेटी को युवा ऊर्जा और अनुभव के संतुलन से और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य ऐसा नेतृत्व तैयार करना है। जो जरूरतमंदों की आवाज को मजबूती से उठा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार जिला अध्यक्ष का चयन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया जाएगा और इसमें स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं की राय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान में सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कु, पूर्व जिला अध्यक्ष देबू चटर्जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, बलभद्र महतो, सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार, जगबंधु महतो, रोहित महतो, राजाराम पाड़ेया, शंकर लोवादा, आशीष बनर्जी, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे।
