सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग पर जामबहाल मे बाइक की टक्कर से एक जख्मी,
Seraikella सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग पर जामबहाल मोड पर गुरुवार को दोपहर करीब 2:00 बजे सड़क पार कर रहे दुगुनी निवासी कुश कैवत को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारी।

बाइक सवार 25 वर्षीय चंद्रकांत सरदार किसी काम से कोलावीरा जा रहा था। वह उकरी (सीनी) का रहने वाला है। घटना में सड़क पार कर रहे कुश कैवत गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई इसके बाद घायल को सदर अस्पताल लाया गया ।जहां उसका इलाज चल रहा है।
