सरायकेला मे महा सप्तमी के दिन क्षेत्रीय वंशज के युवक अपनी शस्त्रों की पूजा कर माता के चरणों में किया अर्पित,
Seraikella
सरायकेला मे महा सप्तमी के दिन क्षेत्रीय वंशज के सभी युवक अपनी शस्त्रों की पूजा करते हैं और माता के चरणों में अर्पित करते हैं। इस साल भी रविवार की दोपहर राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव के नेतृत्व में सभी राजकुमार खरकाई नदी में अपनी शास्त्रों की सफाई की तथा पूजा की एवं माता के चरणों में अर्पित कर दी है। विजयादशमी तक शास्त्र न छूने की प्रण ली है । यह परंपरा राजघराने में सदियों से चली आ रही है इस बार भी इस कार्यक्रम का निर्वाह किया गया। इसे देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
