बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने याद किया चाचा नेहरू को; हर्षोल्लास के साथ मनाई पंडित नेहरू की जयंती
Seraikella
सरायकेला। जिलेभर के विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक बाल दिवस मनाया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली। मौके पर बच्चों के बीच मिठाई का वितरण करते हुए गुरुजनों द्वारा स्कूली बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन सफर की जानकारी दी गई।

सरायकेला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय डोमरडीहा में आयोजित विशेष बाल दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार ने स्कूली बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चाचा नेहरू कहे जाने तक के सफर की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
