5 अगस्त को जिले के जिला परिषद सहित पंचायत प्रतिनिधि मुख्यमंत्री के समक्ष करेंगे धरना प्रदर्शन,
Seraikella
सरायकेला। 15वें वित्त आयोग की राशि और सम्मान सहित अन्य मांगों को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि आगामी 5 अगस्त को मुख्यमंत्री के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन सरायकेला में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
जिसमें सभी ने एक स्वर में अपने सम्मान और प्रस्तावित राशि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताई। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो की उपस्थिति में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि यदि मांगों पर सरकार गंभीर नहीं होती है तो आगे चरणबद्ध विशाल आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
