गोइलकेरा में सांसद व विधायक ने किया पूजा पंडालों का उद्घाटन
Goilkera
गोइलकेरा: गोइलकेरा में सोमवार की शाम सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने दुर्गा पूजा पंडालों का विधिवत उद्घाटन किया। नेताद्व्य ने इंदिरा चौक स्थित ओम श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मां भगवती की आराधना कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार,पूजा समिति के अध्यक्ष सुकुमार दत्ता, सचिव रोशन गुप्ता, राकेश चौरसिया, अनंत प्रसाद, शंभू सिंह, दिनेश गुप्ता, प्रीतम गुप्ता आदि उपस्थित थे।

सांसद एवं विधायक ने इसके बाद सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंडप पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां भी उन्होंने पूजा अर्चन की। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुधीर वाजपेई, राजेश चौरसिया, ननका गुप्ता, स्वप्न कुमार दत्ता और अनिल पांडेय द्वारा सांसद और विधायक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निर्मल घोष, साकेत वाजपेई, सुमित सेन, अनुभव शुक्ला, विमल सिन्हा, विद्यासागर चौरसिया आदि उपस्थित थे
