सरायकेला मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक बैठक,सामाजिक व स्वास्थ्य विषयों पर भी विस्तार से हुई चर्चा
Seraikella सरायकेला।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामाशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में उपयुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।

बैठक के पश्चात रामाशंकर सिंह और नितीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सिविल कोर्ट, सरायकेला परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय भवन की जर्जर स्थिति एवं सस्ती निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को निर्देशित किया गया कि भवन की स्थिति में अविलंब सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु को देखते हुए संपूर्ण न्यायालय परिसर में नियमित रूप से कीटाणुनाशक का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में विभिन्न सामाजिक व स्वास्थ्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की आगामी योजनाओं एवं जनसेवा अभियानों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
