सरायकेला नगर क्षेत्र में भी पटाखे की खुदरा बाजार को एक ही स्थान पर लगाने के लिए हो रही मॉनीटरिंग,
Seraikella
सरायकेला। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के आदेश के बाद सरायकेला नगर क्षेत्र में भी पटाखे की खुदरा बाजार को एक ही स्थान पर लगाने के लिए नगर पंचायत की टीम लगातार नगर की मॉनीटरिंग कर रही है।इसी क्रम में नगर के चौक चौराहा पर जहां-तहां पटाखे की दुकानों को हटाने का निर्देश दिया गया है।
शनिवार की दोपहर नगर पंचायत की एक टीम सरायकेला नगर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए खुदरा फटाका विक्रेताओं को एक साथ एक ही स्थान पर गुंडिचा मंदिर के पास खाली स्थान पर लगाने का निर्देश दिया गया है।इस आदेश का अनुपालन नहीं करने पर खुदरा पटाखा दुकानदारों पर कार्रवाई भी प्रारंभ की जा रही है। सरायकेला नगर पंचायत के सिटी मैनेजर सुमित सुमन ने बताया कि शनिवार को खुदरा व्यवसाययों को सरकार द्वारा जारी किए गए इस आदेश का पालन करने को कहा गया है। सभी खुदरा विक्रेताओं को केवल निर्देश देते हुए छोड़ दिया गया है।
