सरायकेला मे श्री सनातनी दुर्गा पूजा समिति गेस्ट हाउस की बैठक, इस वर्ष भव्य तरीके से होगा मां दुर्गा की पूजा अर्चना,
Seraikella
सरायकेला।श्री सनातनी दुर्गा पूजा समिति गेस्ट हाउस द्वारा इस वर्ष भव्य तरीके से मां दुर्गा की पूजा की जाएगी। दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर कमेटी की एक बैठक गेस्ट हाउस स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। जिसमें तैयारी को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है। कि इस वर्ष पूजा पंडाल को अधिक आकर्षक बनाया जाएगा तथा मां दुर्गा की प्रतिमा एवं साज -सजावट व लाइटिंग को लेकर बैठक में विशेष चर्चा किया गया। इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक रविवार को समिति के सभी सदस्यों की एक बैठक होगी ।जिसमें पूजा तैयारी को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा होगी। इस बैठक में मनोज कुमार प्रधान, प्रशांत कुमार घोषाल, लालबाबू महतो, नवीन कुमार, अजय कुमार मिश्रा, संतोष कुमार ,सत्येंद्र ठाकुर, प्रकाश कुमार ,केपी गुप्ता, देवराज महतो, अमरनाथ तिवारी, जयप्रकाश पाठक, अवध गोराई, विनोद उपस्थित थे।
