राष्ट्रीय लोक अदालत, विशेष लोक अदालत एवं “मेडिएशन फॉर द नेशन” अभियान को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक,
Seraikella
सरायकेला-खरसावां, 25 अगस्त 2025:
आज दिनांक 25.08.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सेरायकेला-खरसावां के सभागार में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत तथा “मेडिएशन फॉर द नेशन” अभियान के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

यह बैठक माननीय श्री रामाशंकर सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश–सह–अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सेरायकेला-खरसावां की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला एवं अनुमंडल न्यायालयों के सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें चांडिल स्थित पदाधिकारियों ने वर्चुअल मोड के माध्यम से सहभागिता की।
बैठक में शामिल प्रमुख न्यायिक पदाधिकारी इस प्रकार रहे:
श्री बीरेश कुमार, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, सेरायकेला
श्री चौधरी अहसन मोईज़, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश–प्रथम, सेरायकेला
श्री ब्रज किशोर पांडे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश–द्वितीय, सेरायकेला
श्री दीपक मलिक, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश–तृतीय, सेरायकेला
श्री एस. एन. सिन्हा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश–प्रथम, चांडिल
सुश्री अनामिका किस्कु, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)–तृतीय-सह–JM प्रथम श्रेणी, सेरायकेला
डॉ. रवि प्रकाश तिवारी, ACJM, चांडिल
श्री आशीष अग्रवाल, सिविल जज (जूनियर डिवीजन)–सह–SDJM–सह–प्रधान दंडाधिकारी, JJB, सेरायकेला
श्री अमित खन्ना, सिविल जज (जूनियर डिवीजन)–सह–SDJM, चांडिल
सुश्री धृति धैर्य, अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन)–सह–JM प्रथम श्रेणी, सेरायकेला
बैठक के मुख्य बिंदु:
राष्ट्रीय लोक अदालत:
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.09.2025 को आयोजित होने जा रही है, जिसके तहत पूर्व-सुलह बैठकें (Pre-Conciliation Sittings) दिनांक 14.07.2025 से प्रारंभ हो चुकी हैं। बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे इस अवसर पर अधिकतम मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें।

विशेष लोक अदालत:
मैट्रिमोनियल मामले, NI एक्ट के तहत चेक बाउंस केस, MACT (मोटर दुर्घटना दावा), एवं भूमि राजस्व संबंधी मामलों पर केंद्रित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी पूर्व लोक अदालत बैठकें 02.08.2025 से जारी हैं। यह विशेष लोक अदालत मासिक लोक अदालत (दिनांक 30.08.2025) के साथ समवर्ती रूप से आयोजित की जाएगी।
मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान:
NALSA, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 01.07.2025 से प्रारंभ यह विशेष अभियान 90 दिनों तक चलाया जा रहा है, जिसमें मध्यस्थता के ज़रिए अधिकतम विवादों का समाधान किया जा रहा है।
माननीय श्री रामाशंकर सिंह ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करें, विशेष रूप से राष्ट्रीय लोक अदालत और विशेष लोक अदालत के अवसर पर। साथ ही, उन्होंने मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान के तहत अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता के लिए संदर्भित करने की भी अपील की।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
