कुचाई के दलभंगा मे बकास्त मुंडारी खुतकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा की बैठक, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाने का निर्णय
खरसावां
कुचाई के दरभंगा में शनिवार को “बकास्त मुंडारी खुतकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा दलभंगा गुरगुदिरी” की समिति के अध्यक्ष मानसिंह मुंडा की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में आगामी 15 नवंबर 2025 को भगवान वीर बिरसा मुंडा जयंती को हर्ष और उल्लास के मनाने का निर्णय लिया गया l

जयंती के शुव अवसर पर 15 नवंम्बर को मुंडारी संस्कृति नाच-गान प्रतियोगिता और 14 एवं 15 नवंम्बर 2025.को द्वि दिवसीय पुरुष व महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जबकि 16 नवंबर 2025 को सिर्फ 39 मौजा के अंतर्गत आने वाले गाँव के खिलाड़ियों के लिए एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस दिन के फुटबॉल प्रतियोगिता में 39 मौजा के बाहर का टीम भाग नहीं ले सकते हैं l इस बैठक में खेल कमिटी, संस्कृति समिति, मेला संचालन समिति का गठन किया गया l इस बैठक में लखिराम मुंडा, भुवनेश्वर सिंह मुंडा, बैकुंठ सिंह मुंडा, सुनील मुंडा, सोहराय मुंडा, सुभाष चंद्र मुंडा, सोहन मुंडा रवि बेसरा, बाजु मुंडा, गुलाब मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, राम चंद्र मुंडा, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, करम सिंह मुंडा, रवि चंद्र मुंडा, राजू सिंह मुंडा, रबिन्द्र सिंह मुंडा, संतोष सिंह मुंडा, नरपति बाँकीरा, ज्ञान सिंह मुंडा, अर्जुन बेसरा, इस्तीफान मुंडा, मधुसूदन मुंडा, अजगन सिंह मुंडा और मोहन लाल मुंडा आदि उपस्थित थे l
