कुचाई में आदिवासी सामाजिक मंच की बैठक,
विश्व आदिवासी दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन
करने वाले विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित
kuchai
कुचाई के मानकी मुंडा सभागार में सोमवार को आदिवासी सामाजिक मंच की एक बैठक बर्षा रानी बांकिरा की अध्यक्षता की गई। इस बैठक में आगामी 9 अगस्त 2025 को कुचाई में मनाये जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस सफल बनाने हेतु रणनीति बनाई गई। साथ ही आदिवासी दिवस के कार्यक्रम की रूप रेखा तैयारी पर चर्चा किया। मौके पर श्रीमति बाकिरा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया की समाज दूर हो रहे समाज के लोगों को जोड़ने का मुहिम चलाई जाएगी। साथ ही आर्थिक सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होने कहा कि आदिवासी समाज के लिए संवैधानिक अधिकार प्राप्त है, उसे सामाजिक एकता के बल पर ही लाभ लिया जा सकता है तथा शैक्षणिक, आर्थिक, व्यापारिक व राजनीतिक क्षेत्र में भी भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस बैठक में मुख्य रूप से, मुंडा मानकी संग के सलाहकार सुखराम सोय, हो समाज के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सोय, केएनटी संचालक रामचरण सोय, मुंडा मानकी सचिव तूराम बोयपाई, गोलाराम लोवादा, कोषाध्यक्ष लखीराम मुंडा, सचिव सुरेश सोय, लुबुराम सोय, शीबु बांकीरा, रामकृष्ण मुंडारी, बुधन लाल सोय, मनोज मेम्बर आदि लोग उपस्थित थे।
March 10, 2026 8: 05 am
Breaking
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
- खूंटपानी में वृहद झारखण्ड मोर्चा का वार्षिक महाधिवेशन संर्पन्न, झारखंडियों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प, जनता कई वर्षों से तलाश रहे राजनीतिक विकल्प-बिरसा सोय
