सरायकेला सदर अस्पताल में एमडीए- आइडीए कार्यक्रम का शुभारंभ, जिले के 1181856 लोगों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य,
Seraikella
सरायकेला खरसावां जिले में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सदर अस्पताल में रविवार को एमडीए- आइडीए कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें जिले के कुल 1181856 लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। यह अभियान जिले में 25 अगस्त तक चलेगी।

जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सईया डोर टू डोर जाकर एमडीए- आइडीए की गोली लोगों को खिलाएंगे। सदर अस्पताल में इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी रानी हांसदा एवं सिविल सर्जन डॉक्टर सरयू प्रसाद सिंह द्वारा दीप जलाकर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा कुछ लोगों को दवा खिलाई गई।
