जिले में भी राज्य स्थापना दिवस पर लगातार 5 दिनों तक कई कार्यक्रम, किए जाएंगे। रन फार झारखंड से हुई शुरुआत,
Seraikella
सरायकेला।पूरे राज्य में राज्य स्थापना दिवस मनाए जा रही है सरायकेला खरसावां जिले में भी राज्य स्थापना दिवस पर लगातार 5 दिनों तक कई कार्यक्रम किए जाएंगे। मंगलवार की सुबह रन फार झारखंड से इसकी शुरुआत की गई। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक मुकेश ने इंडोर स्टेडियम गेस्ट हाउस में झंडा दिखाकर रन फोर झारखंड की शुरुआत की। मौके पर उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा है की पूरी राज्य में इसकी शुरुआत हुई है ।उन्होंने झारखंड वासियों को और जिले वासियों को इसकी बधाई दी।
